
WCL में कार्यरत पत्नी पर पती ने किया जानलेवा हमला..!
चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि. 11 मई 2024
रिपोर्ट : रमाकांत यादव, ग्लोबल महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क
दुर्गापुर – वेकोलि दुर्गापुर सब एरिया ऑफिस में अकाउंट सेक्सन में कार्यरत तथा वेकोलि कॉलोनी में रहने वाली रिया दास को अलग रहनेवाला पति ने चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। उन्हें एक निजी अस्पताल के आई सी यू में भर्ती कराया गया। हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विस्तृत जानकारी इस प्रकार है कि वेकोलि दुर्गापुर सब एरिया में कार्यरत रिया दास उम्र 30 दुर्गापुर कॉलोनी के डी आर एम- 112 में रहती है। अलग रहने वाला उसके पति अयन दास आता है। नोकझोंक होता है। उसके बाद उसपर हमला कर देता है। यह घटना गुरुवार की रात 8 से 8.30 के दरम्यान की है। पति अयन ने पत्नी रिया पर चाकू से गर्दन, हाथ व सहित कई और जगहों पर हमला करता है।
और खबर पढ़ें 👇 👇 👇
अंततः इंडोयूनिक फ्लेम लि. पर मामला दर्ज
दंपति के एक पुत्री है। दुर्गापुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पति अयन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
watch more news👇👇👇



