बाबुपेठ में महिला गट की मिटिंग में बड़ा हादसा, तीन महिलाएं घायल..

170

बाबुपेठ में महिला गट की मिटिंग में बड़ा हादसा, तीन महिलाएं घायल..

 
चंद्रपुर/महाराष्ट्र 
दि. 21 सितंबर 2025
संवाददाता: अनुप यादव ग्लोबल महाराष्ट्र न्यूज नेटवर्क 
 
पुरी खबर :— चंद्रपुर शहर के बाबुपेठ स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस चौक के पास रविवार रात एक बड़ा हादसा घटित हुआ। महिला गट की मिटिंग के दौरान छत की रेलिंग टूट जाने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मिटिंग का आयोजन और भीड़
जानकारी के अनुसार, बाबुपेठ महिला गट की अध्यक्ष चंदा वैरागडे ने अपने घर की छत पर मिटिंग का आयोजन किया था। इस बैठक में वार्ड की लगभग 200 महिलाएं एकत्रित हुई थीं। भीड़ अधिक होने के कारण महिलाएं छत की रेलिंग के सहारे खड़ी थीं। इसी दौरान रेलिंग अचानक भरभराकर गिर पड़ी और नीचे गिरने से तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल महिलाओं को तुरंत डॉ. झाड़े के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि मिटिंग में डॉ. झाड़े भी मौजूद थे और उन्होंने ही प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपने अस्पताल में दाखिल किया।
पत्रकारों को रोका गया
घटना की जानकारी मिलते ही कई पत्रकार अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन्हें घायल महिलाओं से मिलने नहीं दिया गया। इस रवैये से संदेह और सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि महिला गट की आड़ में कहीं राजनीतिक गतिविधियां तो नहीं चलाई जा रही थीं। क्योंकि इस बैठक की प्रमुख आयोजक चंदा वैरागडे थीं, वहीं डॉक्टर की उपस्थिति पर भी सवाल उठ रहे हैं कि उनका इस मिटिंग से क्या संबंध था।
पुलिस जांच और जिम्मेदारी
इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। वार्ड वासियों और स्थानीय नागरिकों ने आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। इस हादसे की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की है।